राँची, 11 सितंबर 2026: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अमरूद्ध बगान, लाह कोठी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन एवं ₹200 नकद भी बरामद किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को 11 सितंबर 2026 को करीब 10:45 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया।
छापामारी दल करीब 11:15 बजे अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास पहुँचा और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस बल को अपनी ओर आते देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार जायसवाल (20 वर्ष), पिता राजू जायसवाल, निवासी गली नंबर-01, अमित की दुकान के पास, चटकपुर, थाना रातू, राँची बताया।
दण्डाधिकारी एवं स्वतंत्र साक्षी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके बाएँ पॉकेट से प्लास्टिक में लिपटा हुआ 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, एक VIVO कंपनी का मोबाइल फोन तथा ₹200 नकद बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 312/2026, दिनांक 11.09.2026, धारा 21(b)/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान
- 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर
- 01 VIVO मोबाइल फोन
- ₹200 नकद
गिरफ्तार आरोपी
सुमित कुमार जायसवाल (20 वर्ष)
पिता– राजू जायसवाल
निवासी– गली नंबर-01, अमित की दुकान के पास, चटकपुर
थाना– रातू, जिला– राँची
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी
छापामारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय, कार्यपालक दण्डाधिकारी सदर असीम बाड़ा, सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा सहित पुलिस अवर निरीक्षक बबलु बेसरा, बजरंग टोप्पो, राहुल कुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार, बिनोद कुमार सोनी एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
राँची पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।





