राँची:-झारखण्ड की राजधानी रांची में आगामी 28-30 अगस्त को 18वी झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्य के सभी ज़िलों के 200 से ज़्यादा खिलाडी अपना हुनर दिखाएँगे,
यह प्रतियोगिता दल्लादल्ली के आइडियल एकेडमी ऑफ़ नर्सिंग एजुकेशन में होगी,
रांची जिला फेंसिंग संघ के तत्वाधान और झारखण्ड फेंसिंग संघ के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी,
बेहतर तैयारी को लेकर राज्य संघ के कोषाध्यक्ष करमबीर ऊराव, सहसचिव रामाशीष सिंह सहित सभी तकनीकी विशेषज्ञ जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं,
खिलाड़ियों के ठहरने, खाने पीने, और सुरक्षा के लिए बेहतर इंतज़ाम के लिए राज्य संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद तथा महासचिव सह अभिभावक जय कुमार सिन्हा ने सभी को आवश्यक निर्देश दिए ।
इस प्रतियोगिता का ऑफिसियल उद्घाटन 29 अगस्त को राज्य संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद, महासचिव जय कुमार सिन्हा, स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर सुंबुल आलम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में होना है,
अन्य अतिथियों में राज्य संघ के अधिकारी टेक्निकल कमिटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे ।





