राँची।वाईबीएन विश्वविद्यालय, राँची के संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से _”श्रावण मास की सांस्कृतिक विरासत: साहित्य, कला एवं संगीत”_ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक _24 एवं 25 अगस्त 2026_ को _द अंजुरम ग्रैंड ऑडिटोरियम_ में किया जा रहा है। इस बहु-अनुशासनात्मक कार्यशाला का शुभारम्भ प्रथम दिवस _24 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन, शिव वंदना एवं स्वागत नृत्य (कथक) के साथ_ होगा। कार्यक्रम के चीफ पैट्रन आदरणीय चेयरमैन श्री रामजी यादव, पैट्रन माननीय कुलपति महोदय डॉ सत्यदेव पोद्दार एवं सी एम डी डॉ अंकिता यादव है,हेड एंड कन्वेनर डॉ रूपा सिंहा है।उद्घाटन सत्र में, डॉ. रूपा सिन्हा एवं संगीत छात्रा मधुश्री द्वारा वाइब्रेशनल हीलिंग पुस्तक का विमोचन एवं स्वागत भाषण। प्रथम दिवस के तकनीकी सत्रों में डॉ. रूपा सिन्हा एवं डॉ. शीतल उरांव द्वारा मल्हार, कजरी, झूला, सावन गीतों पर शास्त्रीय गायन कार्यशाला, मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी जी का विशेष व्याख्यान, डॉ. मधुमंती द्वारा सावन की जैव-सांस्कृतिक कथा, वेदविभूषण आचार्य हिसाथ मिश्रा, वाराणसी द्वारा सामवेदीय संगीत परम्परा, माननीय कुलपति महोदय द्वारा भाषण श्री राजीव रंजन (SIRD, राँची) तथा डॉ. योगेश महतो एवं डॉ. आरती गुप्ता द्वारा वर्षा ऋतु, नागपुरी लोक संगीत और साहित्य-संगीत के अंतर्संबंध पर व्याख्यान होंगे। साथ ही प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक कला प्रतियोगिता एवं कला दीर्घा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 2000, 1100 एवं 500 रुपये रखे गए हैं।
कार्यशाला के द्वितीय दिवस _25 अगस्त_ को प्रख्यात संतूर वादक एवं द्वितीय दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड से सम्मानित श्री चिरादिप सरकार द्वारा ‘द वॉयस ऑफ सावन’ तथा राँची विश्वविद्यालय की पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सरस्वती मिश्रा द्वारा सावन मास के सौंदर्यशास्त्र महत्व पर व्याख्यान दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन के उपरांत _12:30 बजे से सायं 4 बजे तक ‘सावन महोत्सव – रंग, राग, रौनक’_ का भव्य आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत पारम्परिक खेल, नाटक, नृत्य,मेहंदी प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन मिस पिंकी जी और सुश्री निकिता तिवारी के नेतृत्व में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने राँची एवं आस-पास के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं सरकारी विभागों को आमंत्रित किया है और सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया है।






