चतरा में स्कूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का पूरा सामान बरामद

SHARE:

चतरा, 17 अगस्त 2026। ईटखोरी थाना क्षेत्र स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की रात परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, ईटखोरी के एक कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कई सामान चोरी कर लिए थे। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनीत कुमार के लिखित आवेदन पर ईटखोरी थाना कांड संख्या 102/26, दिनांक 16.08.2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विद्यालय से चोरी किए गए सामान के साथ अपराधकर्मी बुलेट मोटरसाइकिल से परोका की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ईटखोरी एवं कांड के अनुसंधानकर्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परोका में घेराबंदी कर दो आरोपियों को चोरी के सामान एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चोरी के अन्य सामान को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान

  • विद्यालय का लोहे का अलमीरा — 01
  • Exide कंपनी की बड़ी बैटरी — 01
  • Microtek कंपनी का इन्वर्टर — 01
  • CCTV कैमरा
  • Philips कंपनी का मॉनिटर — 01
  • कीपैड मोबाइल — 02
  • स्मार्टफोन — 02
  • घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी

1. तुषार कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता अजय राणा, ग्राम परोका, थाना ईटखोरी, जिला चतरा।

2. सुनिल कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता प्रदीप राम, ग्राम पुरना नगर ईटखोरी, थाना ईटखोरी, जिला चतरा।

छापामारी दल

कार्रवाई में पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह, थाना प्रभारी ईटखोरी, स0अ0नि0 बिदेश कुमार पाण्डेय, स0अ0नि0 पंकज कुमार तथा ईटखोरी थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विद्यालय चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *