चतरा में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

चतरा, 17 अगस्त 2026। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से एक अन्य व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सलीमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलीमपुर मैदान के पास एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रिन्स कुमार (करीब 20 वर्ष), पिता दिलचन्द राम, ग्राम पहरा, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई। वहीं, उसका एक साथी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग निकला।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर, सैमसंग कंपनी का एक स्मार्टफोन तथा बिना नंबर प्लेट की एक स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर MBLHAW229RHE73673 बताया गया है।

इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 17.08.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 17(B), 21(B), 22(B), 27(A), 28 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापामारी टीम

कार्रवाई में श्री नागरगोजे शुभम् भाउसाहेब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, पु0अ0नि0 पुरूषोत्तम अग्निहोत्री, थाना प्रभारी गिद्धौर तथा गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *