व्यवहारिक शिक्षा पढ़ाई को ज्यादा रोचक और सार्थक बनाती है : परमजीत कौर

SHARE:

राँची :-कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को कई इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने

‘इफ आई कूड ट्रैवल थ्रू टाइम’ जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में ‘मेरे सपनों का भारत ‘ विषय पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। नवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मौलिक रचनाओं का भावपूर्ण पाठ किया। मैंगो क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने विषय से जुड़े तमाम प्रश्नों का उत्तर दिया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग और स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने पाठ्य पुस्तक और दशकों से लोकप्रिय कहानियों को उसकी समाप्ति के बाद की घटनाओं का काल्पनिक चित्रण प्रस्तुत किया।
मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि एक्टिविटी आधारित पढ़ाई रोचक होने के साथ-साथ बच्चों की सोच और समझ को एक नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पढ़ाई को सरल और रोचक बनाने के साथ-साथ कौशल विकास पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने में सतत प्रयासरत है। विभिन्न कार्यक्रमों में तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *