नई बीमारियों के प्रभावी उपचार और आधुनिक होम्योपैथी पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
रांची: GHAI Homoeo Remedies द्वारा रांची में Continuous Medical Education (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा जटिल पैथोलॉजिकल मामलों के प्रबंधन से अवगत कराना था। इस अवसर पर रांची सहित झारखंड और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लेकर अपने ज्ञान और अनुभव को समृद्ध किया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते समय के साथ नई-नई बीमारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में डॉक्टरों के लिए समय-समय पर अपने ज्ञान को अपडेट करना आवश्यक है, ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार मिल सके। सीएमई में विशेष रूप से होम्योपैथिक मैनेजमेंट ऑफ पैथोलॉजिकल केस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने कहा कि आज अधिकांश लोग बीमारी से तुरंत राहत चाहते हैं, लेकिन होम्योपैथी का उद्देश्य केवल लक्षणों को दबाना नहीं, बल्कि बीमारी की जड़ तक पहुंचकर उसका उपचार करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य एवं डिग्रीधारी होम्योपैथिक चिकित्सक से परामर्श लें और धैर्य के साथ उपचार कराएं। सही मार्गदर्शन और उचित इलाज से बेहतर एवं स्थायी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने आधुनिक चिकित्सा चुनौतियों, नए शोध, रोग प्रबंधन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में उपस्थित GHAI Homoeo Remedies के पदाधिकारी
* श्री आर. के. मिश्रा – जनरल मैनेजर (GM)
* श्री ध्रुव ज्योति भकत – रीजनल बिजनेस मैनेजर
* श्री दिनेश कुमार – एरिया बिजनेस मैनेजर
* मनोरंजन कुमार
* विक्की कुमार
* अमित कुमार
सीएमई के प्रमुख वक्ता
* डॉ. प्रियंका त्रिवेदी
* डॉ. निशांत के. आर. मोदी
* डॉ. के. आर. रंजन
* डॉ. आर. पी. सिन्हा
कैप्शन: रांची में आयोजित GHAI Homoeo Remedies के Continuous Medical Education (CME) कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों का सम्मान करते आयोजक एवं अतिथि।






