देवघर पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के मामले का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

SHARE:

देवघर: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकद ₹1.45 लाख तथा पीतल और कांसा के बर्तन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुरनदाहा निवासी उमेश तिवारी (63 वर्ष) की लिखित शिकायत पर नगर थाना कांड संख्या 276/2026 दिनांक 18 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) एवं 331(2) के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए राधो पासवान (55 वर्ष) एवं मुरारी पासवान (42 वर्ष), दोनों निवासी चंद्रमंडी थाना क्षेत्र, जिला जमुई (बिहार), को गिरफ्तार किया।

बरामद सामान

  • सोने एवं चांदी के जेवरात
  • मंगलसूत्र, मांगटीका, चेन, पायल, ब्रासलेट, सिक्के सहित अन्य आभूषण
  • ₹1,45,000 नकद
  • पीतल एवं कांसा के बर्तन

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में रिखिया, कुंडा सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

देवघर पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *