देवघर में 4 साइबर ठग गिरफ्तार, Flipkart, Amazon Pay और Airtel Payment Bank के नाम पर करते थे ठगी

SHARE:

देवघर: पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 19 जुलाई 2026 को मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग Flipkart, Amazon Pay, Google Pay/PhonePe कस्टमर केयर और Airtel Payment Bank के फर्जी प्रतिनिधि बनकर आम लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुमरित कुमार (33), निवासी कटोरिया, जिला बांका (बिहार)
  • अमित कुमार (20), निवासी बाराकोला, थाना मोहनपुर, देवघर
  • राजू कुमार ठाकुर (22), निवासी बाराकोला, थाना मोहनपुर, देवघर
  • सूरज कुमार मंडल (30), निवासी मालभंडारो, थाना मुफस्सिल, दुमका

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी कई तरीकों से लोगों को जाल में फंसाते थे—

  • Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देना।
  • PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करना।
  • Airtel Payment Bank के फर्जी अधिकारी बनकर Airtel Thanks ऐप के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं के नाम पर लोगों से ठगी करना।

बरामदगी

  • 4 मोबाइल फोन
  • 7 सिम कार्ड
  • 1 प्रतिबिंब (क्लोन) सिम

पुलिस की तकनीकी जांच में गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल नंबर और IMEI से जुड़े विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज पाए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *