रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने पूजा समितियों के साथ की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर

SHARE:

रांची, 4 अक्टूबर 2026: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रविवार को धुर्वा स्थित मेफ़ेयर बैंकेट हॉल में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में 35 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक में दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त एवं एसएसपी ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

दोनों अधिकारियों ने पूजा समितियों से जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पूजा समितियों के आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

बैठक में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *