देवघर:- पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर अपराध के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, Google पर PhonePe कस्टमर केयर तथा PM किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपी
- लालचन महरा (27 वर्ष), पिता- सागर महरा, बरदही, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- उत्तम दास (28 वर्ष), पिता- कर्तिक दास, उपरटोला पाथरौल, थाना पाथरौल
- संदीप कुमार दास (19 वर्ष), पिता- तहदी महरा, गोबरशाला, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ)
- बिकास कुमार दास (31 वर्ष), पिता- बिलास दास, चरकमारा, थाना सारठ
- अशोक कुमार दास (35 वर्ष), पिता- काशी दास, चरकमारा, थाना सारठ
सभी आरोपी जिला देवघर के रहने वाले बताए गए हैं।
ऐसे करते थे साइबर ठगी
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM किसान योजना, बिजली बिल, RTO चालान और आधार अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और ठगी करने का तरीका अपनाते थे।
पुलिस ने क्या किया बरामद?
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से:
📱 मोबाइल फोन – 05
📲 सिम कार्ड – 08
बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच में गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाए जाने की बात सामने आई है।
पहले से दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उत्तम दास के विरुद्ध पूर्व में साइबर थाना देवघर में कांड संख्या 67/2023 एवं 120/2025 दर्ज है। वहीं बिकास कुमार दास के विरुद्ध पूर्व में देवघर साइबर थाना में कांड संख्या 37/2020 दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
छापेमारी दल
कार्रवाई में पु०नि० ललित खलखो, साइबर थाना देवघर, पु०अ०नि० दीपक कुमार साह, थाना प्रभारी सारठ सहित सारठ थाना की पुलिस टीम शामिल रही।
देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा मामले में आगे तकनीकी जांच एवं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।





