रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
बैठक में HEC की वर्तमान स्थिति और उसके पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने HEC के पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा श्री तिरुची शिवा, सांसद श्री विजय हांसदा, श्रीमती सुलता देव, श्री कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, श्री हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल एवं श्री चंदन चौहान उपस्थित रहे।






