दिल्ली से 3 साल से फरार NDPS आरोपी अमित गिरफ्तार, तुपुदाना पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया

SHARE:

रांची: धुर्वा (तुपुदाना ओपी) थाना कांड संख्या 116/23 में तीन वर्षों से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त अमित को रांची पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच NR-II के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वर्ष 2023 में 492 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।

दिनांक 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली क्राइम ब्रांच एवं तुपुदाना ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश नाग, निवासी खूंटी, के पास से 492 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में धुर्वा (तुपुदाना) थाना कांड संख्या 116/23 के तहत धारा 17(b)/18/22/25/29 NDPS Act में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार राजेश नाग ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में मामले में अपने सहयोगी रंजीत सिंह और अमित की संलिप्तता का खुलासा किया था। रंजीत सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका था, जबकि आरोपी अमित लगातार फरार चल रहा था।

इसी बीच 17 अगस्त 2026 को दिल्ली क्राइम ब्रांच NR-II से सूचना मिली कि उक्त कांड का फरार आरोपी अमित दिल्ली के रोहिणी इलाके में देखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० विवेक कुमार महतो को सशस्त्र बल के साथ दिल्ली भेजा गया।

18 अगस्त 2026 को दिल्ली क्राइम ब्रांच NR-II की टीम एवं तुपुदाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी अमित को मधुबन चौक, रोहिणी कोर्ट के समीप, दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे रोहिणी कोर्ट, दिल्ली में प्रस्तुत किया गया, जहां से तीन दिनों का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को रांची लाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अमित, पिता– महेन्द्र सिंह, ग्राम– केसरंती, थाना एवं तहसील– सांपला, जिला– रोहतक, हरियाणा।

छापेमारी दल

  • पु०अ०नि० विवेक कुमार महतो, तुपुदाना ओपी
  • क्राइम ब्रांच NR-II, दिल्ली की टीम

पुलिस के अनुसार, आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ एवं अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *