चतरा में 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 985 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से लावालौंग से पत्थलगड्डा की ओर अफीम की बिक्री के लिए जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर ठाकुर (32 वर्ष) और सुरेश गंझू (35 वर्ष), दोनों थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 985 ग्राम अफीम, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और अपाची मोटरसाइकिल (JH02BS-3835) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 145/26, दिनांक 17.08.2026, धारा 08/17(b)/18(c)/28/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई। टीम में अंचलाधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अमित कुमार गुप्ता सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *