नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और आयोग के मानकों की हुई समीक्षा

SHARE:

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को नगड़ी स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा पूरे परिसर की निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस के संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का पूरी गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह वेयरहाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन निर्धारित समय पर आयोग को भेजा जाए, ताकि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी एवं मानकों के अनुरूप बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, नगड़ी के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *