राँची:-रांची नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.07.2026 को हरमू चौक के समीप विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम की इंफोर्समेंट टीम ने फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए पाँच होर्डिंग्स को हटाया, ताकि आम नागरिकों का आवागमन बाधारहित एवं सुरक्षित बना रहे। इसके साथ ही सड़क, सरकारी भूमि एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अस्थायी निर्माण, दुकानें एवं ढाबों को भी हटाकर सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि एवं फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क, फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में सुगम यातायात, सुरक्षित आवागमन एवं स्वच्छ शहरी वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।






