झारखंड राज्य सहकारी बैंक को मिला ‘इंडियन कोऑपरेटिव समिट एंड एक्सीलेंस अवार्ड 2026’

SHARE:

रांची। झारखंड राज्य सहकारी बैंक ने सहकारिता एवं बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। 19 नवंबर 2026 को दिल्ली में इंडियन कोऑपरेटिव द्वारा आयोजित समारोह में झारखंड राज्य सहकारी बैंक को प्रतिष्ठित ‘INDIAN COOPERATIVE SUMMIT & EXCELLENCE AWARDS 2026’ से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान की ट्रॉफी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती बिभा सिंह एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेश कुमार बाजपेयी को प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक श्री परिशेष पाठक तथा सहकारिता विभाग, झारखंड के सेवानिवृत्त संयुक्त निबंधक श्री जयदेव प्रसाद सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बैंक को यह प्रतिष्ठित सम्मान पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, एनपीए को मानक स्तर पर बनाए रखने, लगातार लाभ की स्थिति में रहने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने तथा ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया है।

यह उपलब्धि झारखंड राज्य सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली, वित्तीय अनुशासन, तकनीकी सुरक्षा और ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। इस सम्मान से राज्य में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह भी बढ़ेगा।

झारखंड राज्य सहकारी बैंक की यह उपलब्धि राज्य के सहकारिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *