कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम मानसिक शांति और आर्थिक सुरक्षा के लिए साइबर सतर्कता जरूरी : परमजीत कौर

SHARE:

राँची, 31 अक्टूबर। जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता जरूरी है। वर्तमान युग में साइबर सुरक्षा और सतर्कता ज़रूरी है, ताकि उपयोगकर्ता मानसिक और आर्थिक शोषण से स्वयं को बचा सके। उक्त बातें कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में, साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारियां साझा करने से पहले स्रोत की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्रचार्या श्रीमती परमजीत कौर,रिसोर्स पर्सन श्रीमती प्रियदर्शिनी संवाई, प्रभंजन कुमार और एसटीएनसी सौरभ कुमार सिंह ने किया। शिक्षकों के लिए आयोजित इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन श्रीमती प्रियदर्शिनी सवाई और श्री प्रभंजन कुमार ने बताया कि वर्तमान युग सूचना क्रांति का है और ऐसे में बच्चों को इंटरनेट और सूचना के अन्य आधुनिक से अलग रखकर समग्र विकास नहीं किया जा सकता है। इसलिए तकनीकी जानकारियों का उपयोग पूरी सतर्कता के साथ किया जाना चाहिए। प्रशिक्षकों ने साइबर बुलिंग , फिशिंग, पासवर्ड निर्माण सहित कई अन्य तकनीकी जानकारियां साझा किया। कार्यक्रम में कैंब्रियन सहित शहर के अन्य विद्यालयों के साठ शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आभा सहाय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *