राँची:-रांची नगर निगम द्वारा पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव के नेतृत्व में पेंशन शाखा एवं स्थापना शाखा के समन्वित प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से लंबित मामलों का समाधान किया गया है।
* पारिवारिक पेंशन के सभी प्राप्त आवेदनों का निष्पादनः
पारिवारिक पेंशन के कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए थे।
इनमें से 118 आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया गया।
15 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं अन्य कारणों से अस्वीकृत किए गए।
निगम के पेंशनधारियों को मासिक पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है।
* लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष पहलः
वर्षों पुरानी संचिकाओं का गहन अवलोकन एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई।
संबंधित पेंशनधारियों एवं उनके परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए।
प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से संबंधित लाभुकों को सूचना दी गई।
प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन और मैपिंग की गई।
नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पेंशन शाखा एवं स्थापना शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयासों से मामलों का निष्पादन संभव हुआ।
* नगर आयुक्त ने की टीम के प्रयासों की सराहनाः
आज दिनांक 30.10.2026 को नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि लगभग 25 वर्षों से लंबित मामलों का
निष्पादन रांची नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
* पात्र लाभुकों को पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देशः
यदि कोई पात्र लाभुक अब तक पेंशन के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसका आवेदन प्राप्त किया जाए।
नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर समयबद्ध पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ
कार्रवाई की जाए।
रांची नगर निगम का लक्ष्य पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से संबंधित मामलों का पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभुकों को उनके अधिकार के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त श्री निकेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक श्री मनोज राय, लेखा पदाधिकारी श्री अमित टोप्पो सहित पेंशन शाखा एवं स्थापना शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी।





