झारखण्ड भवन उपविधि के उल्लंघन पर रांची नगर निगम सख्त, 04 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी

SHARE:

रांची नगर निगम द्वारा झारखण्ड भवन उपविधि, 2016 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में आज स्थल निरीक्षण के दौरान आवश्यक अनुमति एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के अनुपालन में कमी पाए जाने पर चार कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया।

* नोटिस प्राप्त करने वाले संस्थानों के नाम-

1. द कैपिटल सिविल सर्विसेज – तीसरी मंजिल, आनंद कॉम्प्लेक्स, लालपुर

2. विजय स्टडी सर्किल – शांति भवन, अल्बर्ट एक्का चौक

3. काशवी आईएएस – दूसरी मंजिल, सहाय टावर, कचहरी चौक

4. एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज कोचिंग – डॉ. एसएन यादव क्लिनिक के पास, करमटोली

* स्थल निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संबंधित संस्थानों द्वारा भवन के स्वीकृत उपयोग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक अनुमतियों के बिना व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, स्वीकृत भवन प्लान एवं अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (Fire NOC) सहित आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं पाई गई।

* इस संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “Civil Appeal No. 14605 of 2024 में दिनांक 17.12.2024 को पारित आदेश की कंडिका 20 में स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय प्राधिकार से स्वीकृत भवन प्लान का उल्लंघन कर अथवा बिना स्वीकृत भवन प्लान के किए गए निर्माण को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता तथा प्रत्येक निर्माण में संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन आवश्यक है।

* रांची नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में संबंधित संस्थानों को नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने तथा स्वीकृत भवन प्लान, Fire NOC एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में निर्देशों का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित भवनों को सील करने सहित झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम, 2011 एवं झारखण्ड भवन उपविधि, 2016 के सुसंगत प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भवन संबंधी नियमों एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित संस्थानों को निर्धारित नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *