रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के बेहतर आयोजन और छठ घाटों की व्यवस्थाओं को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने छठ घाटों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान स्टूडेंट फेडरेशन बड़ा तालाब, लायंस क्लब मधुकम तालाब, बटन तालाब, कांके डैम, जोड़ा तालाब, राजभवन तालाब, अरगोड़ा तालाब, गंगानगर तालाब, केंद्रीय दुर्गा पूजा छठ पूजा समिति, पीएचडी तालाब, बड़गई छठ तालाब, तेतरा टोली, यूनिवर्सिटी कॉलोनी, जुमार नदी, डिस्टिलरी पुल, हुंडरू तालाब और ठाकुरगांव सहित विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
छठ घाटों की समस्याओं पर हुई चर्चा
समितियों के प्रतिनिधियों ने छठ घाटों पर पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपनी समस्याएं और आवश्यकताओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
समितियों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य सागर कुमार के साथ विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजीव रंजन मिश्रा, अनिल गुप्ता, पप्पू वर्मा, अखिलेश राय, रोशन राम, सबलू मुंडा, भुनेश्वर साहू, कमलेश आर्य, शैलेश सिंह, प्रदीप, देवधन प्रसाद, गोपाल पारीक, प्रकाश चंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राजकिशोर, विपिन सिंह, मंटू दुबे, राजेश, पियूष आनंद और अरविंद जायसवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
छठ पूजा को लेकर समितियों और जिला प्रशासन के बीच हुई इस मुलाकात को घाटों की व्यवस्थाओं के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
द रांची न्यूज़ स्कोप | खबर ही खबर





