राँची:-रांची नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण पर प्रभावी रोक तथा उपलब्ध भूमि को जनोपयोगी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या-46 अंतर्गत कुसई मौजा स्थित कैसर-ए-हिंद भूमि (खाता संख्या- 38, प्लॉट संख्या – 14, रकबा 1 एकड़ 15 डिसमिल) का निरीक्षण किया।
▶ निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा की टीम को क्षेत्र की जनसांख्यिकीय स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों का आकलन करते हुए विकास संबंधी विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों की जरूरतों एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए उक्त भूमि पर जनकल्याणकारी योजनाओं, वेंडिंग जोन तथा व्यावसायिक दुकानों के विकास की संभावनाओं का अध्ययन करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यवस्थित आजीविका के अवसर भी सृजित किए जा सकें।
> इसके अतिरिक्त, भूमि से सटे नदी तट पर पाथवे निर्माण, भूमि के लैंडफिल एवं समतलीकरण, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन तथा समग्र लैंडस्केपिंग के लिए भी आवश्यक योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
> नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि का संरक्षण करते हुए उसका सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विकास योजनाएं तैयार करते समय स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं, सार्वजनिक उपयोगिता एवं क्षेत्र के समग्र विकास को विशेष महत्व दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान माननीया वार्ड पार्षद श्रीमती आरती कुमारी, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता सहित निगम के अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
The Ranchi News Scope की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
(DM for advertisements and news 9504248132 whatspp))FOL LOw For MORE reels & NEWS





