SIR को लेकर रांची में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्देश

SHARE:

रांची, 3 अक्टूबर 2026। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित NIC सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची श्री बिवेक कुमार सुमन सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं जन-अनुकूल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसहयोग के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुविधा और जनसहयोग सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता लोगों को आसानी से उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर BLO एवं सुपरवाइजर के सहयोग से आम नागरिकों को आवश्यक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पात्र मतदाताओं का नाम नहीं छूटे

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से बाहर न छूटे। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया।

बैठक में SIR प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने, मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन का उद्देश्य SIR प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाते हुए पात्र मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *