देवडॉड़ में हाईवा की दो बैट्री चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

गोड्डा: देवडॉड़ थाना क्षेत्र में हाईवा वाहन की दो बैट्री चोरी के मामले का गोड्डा पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बैट्रियां भी बरामद कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार, 16-17 अगस्त 2026 की रात देवडॉड़ थाना क्षेत्र के बारा बाँझी गांव निवासी समीर अंसारी के घर के सामने खड़े हाईवा वाहन से अज्ञात चोरों ने दो बैट्रियां चोरी कर ली थीं। मामले में देवडॉड़ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को ग्राम बारा-रामगढ़ रोड के किनारे जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दोनों चोरी की बैट्रियां बरामद कर लीं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. साजिद अंसारी (करीब 20 वर्ष), पिता—दिल मोहम्मद अंसारी
  2. मनोज राय (करीब 20 वर्ष), पिता—स्व. बुद्धेश्वर

दोनों आरोपी ग्राम बाराबांझी, थाना देवडॉड़, जिला गोड्डा के रहने वाले हैं।

बरामदगी: हाईवा वाहन की चोरी की गई दो बैट्रियां।

छापामारी दल में देवडॉड़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित मार्की, पु०अ०नि० रौशन कुमार, स०अ०नि० रामानन्द सरस सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गोड्डा पुलिस ने बताया कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *