अरगोड़ा चोरी कांड का खुलासा: 11.38 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, 8 गिरफ्तार

SHARE:

रांची: अरगोड़ा थाना कांड संख्या 221/26, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 303(2) बीएनएस के अनुसंधान के दौरान रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को चोरी की अन्य सामग्रियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई सामग्री के अलावा अन्य चोरी का सामान बीआईटी मेसरा ओपी अंतर्गत रिंग रोड स्थित पारचुटु के एक मकान में रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद 21 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम पारचुटु स्थित कैलाश ठाकुर के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 11,38,500 रुपये नकद, लोहे के 169 पीस सेना मेडल, चांदी जैसे मेटल के 5 पीस पायल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। इसके अलावा सैमसंग कंपनी का मॉनिटर, एचपी कंपनी का की-बोर्ड, मिक्सी मशीन, एल्युमिनियम का घोड़ा, एल्युमिनियम केबल, गलाया हुआ तार, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन समेत दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. त्रिदेव कुमार साह, पिता– रामनाथ साह, चेंगनवा, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी, बिहार।
  2. सरोज कुमार साह, पिता– स्व. तुलसी साह, हरगा, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी, बिहार।
  3. रामविनय साह, पिता– रामचन्द्र साह, सिरसिया, थाना सदर (बीआईटी), रांची।
  4. देवनारायण साह, पिता– स्व. पलटू साह, सिरसिया, थाना सदर (बीआईटी), रांची।
  5. रंजन कुमार, पिता– देवनारायण साह, सिरसिया बाजार, थाना सदर (बीआईटी), रांची।
  6. गुरूदेव कुमार, पिता– रामजोधन साह, लक्ष्मीपुर, थाना सदर (बीआईटी), रांची।
  7. विजय कुमार साहू, पिता– देवनारायण साह, सिरसिया बाजार, थाना सदर (बीआईटी), रांची।
  8. अमरेश साह, पिता– महेन्द्र साह, पारचुटु, थाना सदर (बीआईटी), रांची।

बरामद सामान

  • 11,38,500 रुपये नकद
  • लोहे के 169 पीस सेना मेडल
  • चांदी जैसे मेटल के 5 पीस पायल
  • सैमसंग कंपनी का मॉनिटर – 1
  • एचपी कंपनी का की-बोर्ड – 1
  • मिक्सी मशीन – 1
  • करीब 1 किलो वजन का एल्युमिनियम का घोड़ा
  • करीब 50 किलो वजन के एल्युमिनियम केबल के 2 बंडल
  • करीब 50 किलो गलाया हुआ एल्युमिनियम जैसा तार
  • खाली गैस सिलेंडर – 2
  • पीतल की थाली आदि
  • होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH01FU0406
  • हीरो मोटरसाइकिल संख्या JH01AU1506

छापामारी दल

कार्रवाई में वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया नीरज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी पु०नि० सतीश कुमार गोराई, पु०अ०नि० पिंटु कुमार, पु०अ०नि० चंदन कुमार गुप्ता सहित अरगोड़ा एवं बीआईटी मेसरा पुलिस टीम तथा धुर्वा/विधानसभा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस द्वारा बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *