जिला भू-बंदोबस्त कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन

SHARE:

रांची में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला भू-बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला भू-बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *