विकास भवन रांची परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन

SHARE:

रांची के विकास भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त, रांची श्री संजय कुमार भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता श्री रामनारायण सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को देशहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *