रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 24 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे की है।
रांची: पड़ोसी को डराने के लिए की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान कांके थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से दीपक कुमार (38 वर्ष), पिता-परमानंद शर्मा, निवासी ग्राम बारा, थाना अलीपुर, जिला गया (बिहार) को वाटर लाइन, रिनपास, कांके से गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उसने पड़ोसी को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी।
बरामद सामान
- एक DBBL गन
- 12 बोर की 5 जिंदा गोलियां (KF-12 अंकित)
- एक हथियार का लाइसेंस
- एक रेडमी स्मार्टफोन
इस मामले में कांके थाना कांड संख्या 145/2026 दिनांक 25 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।






