नगड़ी के अमित ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, चोरी के चांदी के गहने बरामद, एक गिरफ्तार

SHARE:

रांची, 23 जुलाई। रांची पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित अमित ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने नगड़ी नारो बाजार स्थित अमित ज्वेलर्स का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली थी। इस संबंध में नगड़ी थाना में मामला दर्ज कर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल मो. अफरोज को तोरपा थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों अजय शर्मा, बाबू पिल्ले और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार के साथ मिलकर अमित ज्वेलर्स में चोरी की थी। उसने यह भी बताया कि चोरी के गहने मो. जावेद के पास छिपाकर रखे गए हैं।

अफरोज की निशानदेही पर पुलिस ने जुगसलाई (जमशेदपुर) में छापेमारी कर मो. जावेद को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।

बरामद सामान

  • 36 जोड़ी चांदी की पायल
  • 240 चांदी की बिछिया
  • 40 चांदी की मछली (छोटी-बड़ी)
  • 9 चांदी के कछुआ
  • 6 चांदी के मगरमच्छ
  • 6 चांदी के नाग-सांप
  • 15 चांदी के बाजूबंद
  • 5 अन्य चांदी के आभूषण
  • 1 चांदी का सिक्का
  • 17 चांदी के बेरा
  • 1 चांदी की गणेश प्रतिमा

पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *