रांची:-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड में सोमवार को इंटर हाउस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य एवं कारगिल विजय जैसे विषयों पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने नाटक के माध्यम से नशापान के दुष्परिणाम को रेखांकित किया साथ ही इससे दूर रहने का सशक्त संदेश भी दिया। वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने पर केंद्रित नाटक के द्वारा बच्चों ने मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत और अस्वस्थता से होने वाले दुष्परिणामों पर जीवंत प्रस्तुति दी। कारगिल विजय दिवस के द्वारा भारत की सेना के शौर्य को प्रदर्शित गया।इस प्रतियोगिता में सतलज हाउस को प्रथम, गंगा को द्वितीय तथा गोदावरी एवं
यमुना हाउस को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि संवेदनशील विषयों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस तरह की प्रस्तुतियां सामाजिक ताना-बाना और समकालीन परिस्थितियों को समझने में मदद करती है।उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की भावना , कला और रचनात्मकता को एक सशक्त मंच मिलता है। कार्यक्रम में सभी हाउस इंचार्ज और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।






