महापौर रोशनी खलखो ने चुटिया स्थित प्रसिद्ध इक्कीसो महादेव धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया।

SHARE:

रांची:- चुटिया स्थित प्रसिद्ध इक्कीसो महादेव धाम में हर वर्ष हज़ारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने को आते हैं। आज मंदिर परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निगम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा जी इक्कीसो महादेव एक प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, इसे संरक्षित करने के प्रति हम सब प्रतिबद्ध है। स्थानीय लोग इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। महापौर नें आश्वस्त किया कि इस पुनीत कार्य में निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करेगी।

हरमू नदी में निगम के द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है, अब ठोस कचरों का बहाव कम हुआ है, इसके बावजूद इक्कीसो महादेव मंदिर स्थित नदी में जहाँ भी ठोस कचरे हैं, उसे शीघ्र ही हटाया जाएगा।

इस अवसर पर चुटिया के समाज सेवी श्री सुधीर शर्मा, अविचल सिंह, श्री सुजीत शर्मा, श्री गौतम देब, श्री मनोज महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *