राँची के नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

राँची, 31 अक्टूबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे परिसर की निगरानी प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा एवं संचालन से जुड़े सभी निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश

उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव एवं तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण और निगरानी आवश्यक है, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान स्टेट ईवीएम नोडल पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *