कैंब्रियन स्कूल, कांके रोड की छात्रा खुशी कुमारी पुरस्कृत

SHARE:

राँची:-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की बारहवीं वाणिज्य की छात्रा खुशी कुमारी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के रांची स्थित क्षेत्रीय केंद्र और विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य अतिथि माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने खुशी कुमारी को नकद पच्चीस सौ रुपए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विकसित भारत @ 2047 थीम पर आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने अपनी कलाकृति में भारत की प्रगति और विकास के विविध आयामों को चित्रित किया है। खुशी ने अपनी पेंटिंग में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता, बच्चों की शैक्षणिक संभावनाएं, देश की तकनीकी और रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति और शक्ति को उकेरा है। इस पेंटिंग के माध्यम से खुशी ने एक सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को कैनवास में उकेरा है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान निहित है।

खुशी कुमारी की इस सफलता पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने उसे बधाई और शुभकामनाएं दी है। मौके पर उन्होंने कहा कि एक सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को विद्यालय की छात्रा ने अपनी दृष्टि के रंगों से सजाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर छात्रों को न केवल मंच प्रदान करता है, बल्कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का विजन भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *