तीज के दौरान लापता ना”””””बालिग का झाड़ियों से मिला शव, दु”””ष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार

SHARE:

चतरा/कुंदा, 17 सितंबर। कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में नाबालिग लड़की की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की दोपहर बेसरा गांव की झाड़ियों से नाबालिग का शव बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना 14 सितंबर को तीज पर्व के दिन की है। गांव में डीजे बज रहा था और नाबालिग वहां नाच देखने गई थी। पुलिस का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी उसे झाड़ियों की ओर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद कथित रूप से उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में कमलेश भारती (22), पिता पुनित भारती, निवासी बानासाम टोला-पाठकडीह, थाना कुंदा तथा मनोज कुमार (19), पिता हरेन्द्र भारती, निवासी बानासाम टोला-पाठकडीह, थाना कुंदा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिग की लाल रंग की टॉर्च और हेयर पिन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े तथा आरोपी कमलेश भारती का लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

मामले में कुंदा थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में BNS की धारा 70, 64, 103(1), 3(5) तथा POCSO Act की धारा 4/6 लगाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने की बात कही है। हालांकि, पुलिस के समक्ष दिए गए कथित स्वीकारोक्ति बयान को न्यायिक स्तर पर साक्ष्य के रूप में जांचा जाना बाकी है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी शामिल

कार्रवाई में कुंदा थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अमित कुमार, स0अ0नि0 अशोक कुमार मंडल, स0अ0नि0 नागेश्वर पंडित, स0अ0नि0 मुनेश्वर चौधरी, कुंदा थाना के सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा चतरा के कर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *