राँची, 16 सितंबर 2026: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल स्थित अमन स्टोर में पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों की कुल 114 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस के अनुसार दुकान में शराब के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को 15 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने अमन स्टोर में छापेमारी की, जहां पुलिस को विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर मिली।
पूछताछ के दौरान दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी (करीब 34 वर्ष), पति स्व. अमन बेग, निवासी पहाड़ टोली, हेहल बरामद शराब से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर सील किया और पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 317/26, दिनांक 16.09.2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में धारा 274/275/292 बीएनएस तथा धारा 47(A) एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।
बरामद शराब व बीयर
* किंगफिशर बीयर – 12 बोतल
* किंगफिशर केन बीयर – 18 बोतल
* Tuberg केन बीयर – 8 पीस
* गॉडफादर बीयर – 12 बोतल
* अल्ट्रामेक्स बीयर – 10 बोतल
* RS कंपनी व्हिस्की 375 ml – 4 बोतल
* RS कंपनी व्हिस्की 180 ml – 6 बोतल
* B-7 कंपनी व्हिस्की 375 ml – 5 बोतल
* I-CONIQ कंपनी 375 ml – 5 बोतल
* RC कंपनी 375 ml – 3 बोतल
* McDowell कंपनी 375 ml – 4 बोतल
* Magic Moment 180 ml – 2 बोतल
* RC कंपनी 180 ml – 7 बोतल
* McDowell कंपनी 180 ml – 9 बोतल
* B-7 कंपनी व्हिस्की 180 ml – 5 बोतल
* I-CONIQ कंपनी 180 ml – 4 बोतल
कुल: 114 बोतल/पीस
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के अलावा पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार यादव, राहुल कुमार मेहता, सुचिन कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी ममता इन्दु, आरक्षी रूपमनी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





