कुण्डा थाना क्षेत्र में हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कार्बाइन मशीन गन व दो मैगजीन बरामद

SHARE:

देवघर। कुण्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार्बाइन मशीन गन (CMG), दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में कुण्डा थाना कांड संख्या 112/2026, दिनांक 10 सितंबर 2026, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुण्डा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान के आसपास कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के इरादे से मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कोरियासा मैदान के आसपास घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के शरीर के बाईं ओर गंजी के अंदर छिपाए गए एक थैले से काले रंग की कार्बाइन मशीन गन, दो मैगजीन और I-Tel कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरज कुमार सिंह (28 वर्ष), पिता भरत सिंह, निवासी रोहिणी परमेश्वर चौक, थाना जसीडीह, जिला देवघर के रूप में हुई है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक, सुरज कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह देवीपुर थाना कांड संख्या 137/19, दिनांक 19 अगस्त 2019, धारा 392 भादवि के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा वह बांका उत्पाद थाना से संबंधित अवैध शराब परिवहन के मामले में भी जेल जा चुका है।

बरामद सामग्री

  • कार्बाइन मशीन गन (CMG) — 01
  • कार्बाइन मशीन गन की मैगजीन — 02
  • I-Tel कंपनी का कीपैड मोबाइल — 01

छापामारी टीम

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर श्री कुलदीप कुमार, पु०नि० दीपक कुमार, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों/सप्लायरों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *