चाकू का भय दिखाकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल व बाइक बरामद

SHARE:

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चाकू का भय दिखाकर मोबाइल फोन लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटे गए दो स्मार्ट मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है।

मामले को लेकर निरज किस्कु, उम्र 18 वर्ष, निवासी बसंत विहार, हरमू के लिखित आवेदन के आधार पर अरगोड़ा थाना कांड संख्या 218/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि चाकू का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मो. फैज आलम उर्फ प्रिंस (25 वर्ष), निवासी निजाम नगर, हिन्दपीढ़ी तथा मो. गुलाममुद्धीन उर्फ बड़का (22 वर्ष), निवासी जमीरा, केरेडारी, हजारीबाग, वर्तमान पता सतार कॉलोनी, बरियातू, रांची को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।

बरामदगी:

  • घटना में प्रयुक्त NS 160 पल्सर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GL-5813
  • लूटे गए दो स्मार्ट मोबाइल फोन
  • घटना में प्रयुक्त एक चाकू

छापामारी टीम में अरगोड़ा थाना प्रभारी पु०नि० सतीश कुमार गोराई, पु०अ०नि० गौतम कुमार राय, पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *