रांची समाहरणालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास और उत्थान के लिए प्रत्येक नागरिक को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।






