कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत एवं नृत्य का आयोजन ,विविधताओं के बीच एकता भारत को अन्य देशों से अलग और श्रेष्ठ बनाता है: परमजीत कौर

SHARE:

राँची :-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड में बुधवार को इंटर हाउस देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों,भाषाओं और कलाओं का देश है। विविधताओं के बीच यहां एकता,समरसता और सौहार्द की भावना विद्यमान है। राष्ट्रीय एकता की यही भावना इस देश को दुनिया के अन्य देशों से अलग और श्रेष्ठ बनाता है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे देश की भाषायी विविधता से परिचित होते हैं और यह वर्तमान शिक्षा नीति की बुनियाद को भी बल प्रदान करता है। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के प्रतिभागियों ने हिंदी सहित अलग -अलग अन्य भाषाओं में लोकप्रिय देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में यमुना हाउस प्रथम, गोदावरी द्वितीय,गंगा तृतीया और सतलज चतुर्थ स्थान पर रहा। नृत्य प्रतियोगिता में गोदावरी हाउस हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के साथ प्रथम, सतलज राजस्थानी नृत्य के साथ द्वितीय,गंगा कश्मीरी नृत्य के साथ तृतीया जबकि यमुना पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर चतुर्थ स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन अनुभव कुमार और अनुष्का सिंह ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *