मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

SHARE:

रांची, 05 अगस्त 2026। झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल, सुचारू एवं गरिमापूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की, जबकि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी इसमें शामिल हुए।

बैठक में 6 अगस्त से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया गया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसके दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विधायी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *