आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

रांची: गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने बुधवार को मोराबादी मैदान पहुंचकर आगामी आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

श्रीमती दादेल ने मंच निर्माण, विभिन्न स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया, ताकि महोत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस. कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *