गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

गोड्डा, 4 अगस्त। गोड्डा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 50 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जांच में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 3 अगस्त को नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज मंडल (गोड्डा), सुरज चालक (गोड्डा) और कुणाल कुमार (बांका, बिहार) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामदगी

  • लगभग 50 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन)
  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (JH17X1294)
  • बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

गोड्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ “Zero Tolerance Policy” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर या गिरोह को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस अभियान में एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी दिनेश महली सहित नगर थाना, मुफस्सिल थाना, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *