Trips 24/7 ने भव्य रूप से किया Winter Travel Calendar 2026 एवं नई वेबसाइट का शुभारंभ

SHARE:

रांची, 1 अगस्त 2026: झारखंड की अग्रणी टूर एवं ट्रैवल कंपनी Trips 24/7 ने होटल Z3, रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में Winter Travel Calendar 2026 तथा अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पर्यटन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह पहल यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और डिजिटल ट्रैवल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय सेठ, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री, भारत सरकार रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजा राम महतो (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुरमाली भाषा परिषद), श्रीमती सुधा चौधरी (अध्यक्ष, जिला परिषद) सहित कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक हस्तियां शामिल हुईं। उपस्थित अतिथियों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे झारखंड के पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक शुरुआत बताया।

इस अवसर पर Trips 24/7 के संस्थापक आकाश मेहता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि Winter Travel Calendar 2026 में भारत एवं विदेश के अनेक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के ग्रुप टूर की तिथियां शामिल हैं, जबकि नई वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक घर बैठे टूर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे तथा बेहतर ग्राहक सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

समारोह के दौरान कंपनी ने आने वाले विंटर सीजन के लिए कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, अंडमान, थाईलैंड, बाली, वियतनाम, मालदीव, भूटान, स्पीति वैली सहित कई आकर्षक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेजों की घोषणा भी की।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उपस्थित लोगों ने Trips 24/7 की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *