गोड्डा, 2 अगस्त 2026: गोड्डा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर एवं ट्रेलर बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआटीड निवासी परमानंद साह का महिंद्रा 475 DI MKM DLX ट्रैक्टर (JH17V-4513) एवं ट्रेलर (JH17V-4514) चालक के घर के पास से अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या-20/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव आसूचना के आधार पर लगातार अनुसंधान किया।
गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर एवं ट्रेलर को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- संचित कुमार उर्फ भोला (18), दुमका
- नवनीत कुमार राणा (20), दुमका
- जगेश पाल (23), दुमका
- आलोक कुमार पाल (26), दुमका
- प्रहल्लाद गोरांय (30), जामताड़ा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवनीत कुमार राणा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।
बरामदगी
- महिंद्रा 475 DI MKM DLX ट्रैक्टर (JH17V-4513)
- ट्रेलर (JH17V-4514)
गोड्डा पुलिस ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर वाहन चोरी के मामलों में Zero Tolerance Policy के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने जिले के लोगों से अपील की है कि अपने ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें, आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें।






