देवघर पुलिस की कार्रवाई: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

SHARE:

देवघर, 25 जुलाई: पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 24 जुलाई 2026 को की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe Customer Care बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सैदर अली (36 वर्ष), निवासी पिण्डारी, थाना सारठ, जिला देवघर।
  • उमेश दास (26 वर्ष), निवासी सोनातर, थाना चितरा, जिला देवघर।

ठगी का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी—

  • फर्जी Google Pay, PhonePe और Airtel Payment Bank Customer Care बनकर कैशबैक का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।
  • PM Kisan Yojana, Bijli Bill और RTO Challan के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे।
  • फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के जरिए कार्ड बंद होने का झांसा देते और उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

  • 3 मोबाइल फोन
  • 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में इनका उपयोग साइबर ठगी में होने की पुष्टि हुई है।

इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल, सारठ थाना के सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार साह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *