देवघर: महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, चोरी गए सभी पीतल-कांसे के सामान बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

देवघर नगर थाना पुलिस ने कचहरी परिसर स्थित महाबीर मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को महाबीर मंदिर के पुजारी रामाधार पाण्डेय ने मंदिर से पीतल एवं कांसे के पूजा-सामग्री चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आशीष धपरा (19 वर्ष), पिता वकिल धपरा, निवासी के.के.एन. स्टेडियम, नगर थाना क्षेत्र, देवघर को 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

बरामद सामान

  • पीतल का चौमुखी दीप
  • पीतल का परात
  • पीतल की थाली
  • पीतल का लोटा
  • कांसे का गलंतिका (टूटी हुई अवस्था में)
  • पीतल की धूपदानी

दर्ज मामला

  • देवघर नगर थाना कांड संख्या: 248/2026
  • दिनांक: 27 जून 2026
  • धारा: 331(4) एवं 305(घ) बीएनएस

छापेमारी दल

कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पु.अ.नि. घनश्याम गंझू, मुकेश कुमार तिवारी, सुमन्त प्रसाद, सूरज कुमार तथा नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *