रांची में सड़क सुरक्षा और Civic Sense को बढ़ावा देने के लिए निकली वॉकथॉन

SHARE:

रांची: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और नागरिकों में Civic Sense की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची में भव्य सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग, झारखंड के सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित यह वॉकथॉन मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई।


वॉकथॉन में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन सचिव राजीव रंजन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने और सार्वजनिक स्थलों पर जिम्मेदार नागरिक व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रांची शहर में उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान देने वाले 10 यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट यातायात पुलिसकर्मी और प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

1. स०अ०नि० पिन्टू कुमार राय – कांटाटोली चौक

2. स०अ०नि० राणा प्रताप सिंह – लालपुर चौक

3. स०अ०नि० सहदेव रजक – फिरायालाल चौक

4. स०अ०नि० विपिन कुमार झा – जाकिर हुसैन पार्क

5. हवलदार मो. बाबर हुसैन – मुंडा चौक

6. आरक्षी अजीत कुजूर – रेडियम चौक

7. आरक्षी भुनेश्वर उराँव – लालपुर चौक

8. आरक्षी जितेन्द्र कुमार – लालपुर यातायात थाना

9. गृहरक्षक सोनू कुमार – गोंदा यातायात थाना

10. गृहरक्षक अनु मुर्मू – सुजाता चौक

जिला प्रशासन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *