दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट–2026 का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

SHARE:

रांची, 24 जुलाई। दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट–2026 के सफल समापन के बाद शुक्रवार को नवीन पुलिस केन्द्र, रांची में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित इस ड्यूटी मीट में फॉरेंसिक साइंस, मेडिको-लीगल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस, डॉग स्क्वाड टेस्ट सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के इंडिविजुअल इवेंट में रांची जिला प्रथम और खूंटी जिला द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं टीम इवेंट में रांची जिला ने पहला तथा गुमला जिला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *