चतरा, 20 जुलाई 2026: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गिद्धौर से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाड़ा मोड़, नावाडीह होते हुए गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रदीप कुमार साव (26 वर्ष) एवं कृष्णा कुमार साव (25 वर्ष), दोनों निवासी मिश्रोल (थाना टण्डवा, जिला चतरा) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या-51/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार साव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2021 में टण्डवा थाना में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में थाना प्रभारी राकेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के बिरेन्द्र कुमार यादव तथा पत्थलगड्डा थाना के सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से की।






