मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म विकास को नई दिशा, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU

SHARE:

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDC) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस महत्वपूर्ण समझौते का उद्देश्य झारखंड में फिल्म निर्माण, फिल्म शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, शोध, कौशल विकास तथा फिल्म उद्योग से जुड़े युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। MoU के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है। इस पहल से राज्य में फिल्म उद्योग को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और झारखंड देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

यह समझौता राज्य के फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *